इटारसी। आज वर्धमान पब्लिक स्कूल में बॉडी बिल्डिंग और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि छात्रों के साथ-साथ छात्राओं ने भी वेटलिफ्टिंग में अपनी ताकत दिखाई।
प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के जिम ट्रेनर शक्ति ने किया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
- बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विजेता अंश गोस्वामी, प्रथम उपविजेता सागर जायसवाल, द्वितीय उपविजेता अंश मीणा।
- वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बॉयज कैटेगरी विजेता आयुष पाल, गल्र्स कैटेगरी विजेता आनया धुर्वे।
प्रतियोगिता के अंत में, विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के जोश और मेहनत की सराहना की। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाया।








