नर्मदापुरम। भाजपा मध्यप्रदेश के बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के अंतर्गत भाजपा जिला नर्मदापुरम कार्यालय में अभियान की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की समीक्षा भाजपा मप्र के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल द्वारा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए हितानंद शर्मा ने कहा कि हमें इस बूथ विस्तारक योजना के लक्ष्य को कुशलता एवं सफलतापूर्वक पूर्ण करना है। इस हेतु हमें पूर्ण तन-मन-धन के साथ समर्पित भाव से लगकर इस कार्य को पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 100 वे मन की बात को प्रत्येक बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से मिलकर सुनना है।
उन्होंने कहा कि 4 से 14 मई तक भाजपा द्वारा महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिला मंडल शक्ति केन्द्र सहित बूथ पर कार्यकर्ता हितग्राहियों से संवाद करेंगे। इस दौरान संभाग प्रभारी पंकज जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, सुश्री राजो मालवीय, जिला महामंत्री प्रीति शुक्ला मंचासीन थे। बैठक का संचालन प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक संदेश पुराहित एवं आभार मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने माना।