बूथ अध्यक्षों को घोड़े पर बिठाकर किया सम्मान, अध्यक्ष के लिए हुई राय शुमारी

Post by: Rohit Nage

Booth presidents honored by making them sit on horses, votes counted for the president
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी ने आज पार्टी के बूथ अध्यक्षों को घोड़े पर बिठाकर उनको तिलक लगाकर माला एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया और नगर अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की गई। चुनाव अधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा, भाजपा महामंत्री प्रसन्न हर्णे, इटारसी भाजपा मंडल के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया।

रेस्ट हाउस में बूथ अध्यक्षों को घोड़े पर बिठाकर समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पत्रकार भवन पहुंचे। जहां पर बंद कमरे में रायशुमारी के लिए ले जाया गया। चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, भाजपा जिला महामंत्री सहयोगी प्रसन्न हर्णे ने समस्त नगर मंडल इटारसी के बूथ अध्यक्ष से रायशुमारी की गई।

तीन-तीन नामों की पैनल

पर्यवेक्षकों को तीन-तीन नामों की पैनल बूथ अध्यक्षों ने लिखकर बंद लिफाफे में दी। बूथ अध्यक्षों की रायशुमारी में सभी नवनियुक्त अध्यक्षों एवं समस्त कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी में रीड की हड्डी माने जाते हैं, नगर पालिका, विधानसभा, लोकसभा, चुनावों एवं भाजपा संगठन के कार्यक्रमों में पूरी ईमानदारी, निष्ठा से संगठन का कार्य कर, अपना अमूल्य समय देकर पार्टी एवं बूथ पर विजय दिलाती है। इटारसी में नगर मंडल की रायशुमारी में समस्त बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!