इटारसी। शहर के वेंकटेश बाबा मंदिर के पास, न्यू नरेन्द्र नगर में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। फरियादी श्वेता रानी मेहरा 45 पति आशीष मेहरा ने पुलिस को बताया कि 3 मई की सुबह से 4 मई की सुबह के बीच, जब घर सूना था, तब अज्ञात आरोपियों ने घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
चोरों ने घर की अलमारी में रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने के कंगन, चांदी की दो कड़ी और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए हैं। चोरी गए जेवर का वजन और सटीक कीमत फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।










