बृजमोहन दीक्षित की काव्य कृति बोलती परछाइयां का विमोचन कल

बृजमोहन दीक्षित की काव्य कृति बोलती परछाइयां का विमोचन कल

इटारसी। भगवान नित्यानंद संगीत महाविद्यालय (Bhagwan Nityanand Sangeet Mahavidyalaya) के संस्थापक एवं नर्मदा अंचल के जाने-माने संगीत साधक कवि, गीतकार, गजलकार ब्रजमोहन दीक्षित (Brajmohan Dixit) की पुस्तक बोलती परछाइयां (Bolti Parchaiyaan) का विमोचन समारोह कल सोमवार 15 मई को श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन (Shri Premshankar Dubey Smriti Patrakar Bhavan) में शाम 4 बजे होगा।

पुस्तक का प्रकाशन श्रीमती शांति देवी महादेव पगारे स्मृति समिति (Smt. Shanti Devi Mahadev Pagare Memorial Committee) ने किया है। समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) ने बताया कि समिति ने अभी तक स्व. प्रेम शंकर चौधरी की काव्य कृति मझधार की कश्ती, स्वर्गीय ठाकुर बृजमोहन सिंह माखन नगर के राष्ट्रीय पत्र काव्य पातिया, कवि स्वर्गीय बद्री प्रसाद वर्मा इटारसी का काव्य संग्रह आशा भई निराशा, उज्जैन के गीतकार रफीक नागौरी की काव्य कृति उड़ान, स्वर्गीय नत्थू सिंह चौहान की पुस्तक संदर्भ इटारसी, स्वर्गीय सुरेश चंद्र जोशी की काव्य कृति भावना के सिंधु, सुश्री स्मृति दुबे की काव्य कृति सत्य के सारथी, कवियत्री सुश्री आशा पवार की काव्य कृति बाबूजी तस्वीर हो गए, गजल कार साजिद सिरोजवी की कृति आंगन गजलों का एवं प्रमोद पगारे की कृति राष्ट्र की मुख्यधारा में अंडमान का प्रकाशन अभी तक समिति कर चुकी है।

इस वर्ष श्री बृजमोहन दीक्षित की काव्य कृति बोलती परछाइयां विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (Chief Guest MLA Dr. Sitasaran Sharma) होंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Chaure), सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा (District President of Sarva Brahmin Samaj Jitendra Ojha), उद्योगपति एवं समाजसेवी कैलाश शर्मा (Kailash Sharma), समाजसेवी सुधीर गोठी (Sudhir Gothi), समाजसेवी और प्रमुख व्यवसायी हेमंत शुक्ला (Hemant Shukla), उद्योगपति एवं समाजसेवी शिवभूषण पांडेय (Shivbhushan Pandey) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पगारे ने कहा कि इटारसी एवं मध्य प्रदेश के प्रमुख साहित्यकारों की पुस्तक का प्रकाशन समिति द्वारा किया जाता है।

भूदानी आंदोलन के कार्यकर्ता स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम सिपाही महादेव पगारे की 37 वी पुण्यतिथि पर इसी श्रंखला में बृजमोहन दीक्षित की काव्य कृति बोलती परछाइयां जिसमें भजन, गीत एवं गजल समाहित है, समिति द्वारा प्रकाशित की गई है। विमोचन समारोह के अवसर पर शरद दीक्षित के नेतृत्व में भगवान नित्यानंद संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ब्रजमोहन दीक्षित द्वारा लिखित गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। समिति ने सभी साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!