---Advertisement---

बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले मेधावी बच्चों को विद्या रत्न सम्मान से पुरस्कृत किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नर्मदापुरम जिले के मेधावी बच्चों ने कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में अव्वल आकर न केवल जिले का अपितु समूचे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री राव ने मेधावी बच्चों को विद्या रत्न पुरस्कार प्रदान कर सभी मेधावी विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

नर्मदा महाविद्यालय में सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज पुरस्कार लेते हुए जो फोटो विद्यार्थी अपने घरों में लगाएंगे, बरसों बाद उस फोटो को देखकर वह सुखद अनुभूति से सरोबार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति पहले मैकयावली की शिक्षा पद्धति पर आधारित थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शिक्षा नीति में आमूल चूल परिवर्तन किया। उन्होंने बच्चों की नैतिक क्षमता का विकास करने पर एवं बच्चों को प्रति स्पर्धा करने की नीति पर जोर दिया और उस पर अमल किया। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2020 में नई शिक्षा नीति लागू की गई जो अब धीरे-धीरे धरातल पर परिदृश्य हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकारी स्कूल एवं प्राइवेट स्कूल के रिजल्ट में 8 से 10 प्रतिशत का अंतर रहता था लेकिन इस बार सरकारी स्कूलों ने उस अंतर को कम कर दिया है।मंत्री श्री राव ने कहा कि एक नेता यदि दायित्व निर्वहन में चूक करता है तो जनता का 5 वर्ष खराब करता है, लेकिन यदि एक शिक्षक चूक करता है तो वह पूरी पीढ़ी का भविष्य खराब करेगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की यह यात्रा की एक शुरुआत है यदि वे मार्ग पर चलेंगे तो उन्हें हर कदम पर सफलता मिलेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि शिक्षा हमें संस्कार एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पर परिवार एवं राष्ट्र के गौरव को आगे बढ़ाने का दायित्व है एवं सभी विद्यार्थी इस दायित्व का पूरी निष्ठा से पालन करें। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की यदि हम बच्चों को शिक्षा का मंत्र देंगे तो आगे जाकर यही बच्चे देश का भविष्य उज्ज्वल करेंगे। सोसाइटी फार प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष दीपक राजपूत ने कहा कि सपना वह नहीं जो नींद में देखा जाए सपने तो वह है जो नींद उड़ा दे। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेहनत से कार्य करें। सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट किया। छात्रा कुमारी समीक्षा एवं कुमारी वर्णिका ने योग का प्रदर्शन किया। शिक्षक आलोक गरोटिया ने प्रेरणादायक गीत की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में नगर पालिका नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, जनप्रतिनिधि श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला, राहुल सोलंकी, राजेश तिवारी, विकास नारोलिया, जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन, डीपीसी राजेश जायसवाल सहित 63 स्कूलों के संचालक एवं प्राचार्य तथा शिक्षक एवं बड़ी संख्या में मेधावी विद्यार्थी उपस्थित थे।

इन विद्यार्थियों को विद्या रत्न पुरस्कार

कक्षा 12 वीं कि दीपिका लोधी, साक्षी, सोनाक्षी चौबे, कक्षा दसवीं की विद्यार्थी दिव्या पटेल, रानी कहार, अन्नपूर्णा यादव, कुमारी साक्षी को पुरस्कार प्रदान किया। वहीं राज्य स्टेट बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा कुमारी सौम्या चोरे, वैशाली, कृष्णा शर्मा, लकी, शिवानी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आस्था, प्रशांत एवं प्रियंका कहार को विद्या रत्न पुरस्कार प्रदान किया। सीबीएससी में कक्षा दसवीं में मेधावी सूची में अपना स्थान बनाने वाली कुमारी स्नेहा, रुद्र प्रताप, अपेक्षा, स्मृति, ऋषिका को तथा सीबीएसई की परीक्षा में कक्षा 12वीं के टॉपर रहे विनायक, सेजल, राजवीर, अंशिका, प्रतिभा, सुनिधि, तेजस्वी, हंसिका, गरिमा को विद्या रत्नम पुरस्कार प्रदान किया साथ ही इन विद्यार्थियों के स्कूल के प्राचार्य एवं संचालकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.