इटारसी। समीपस्थ ग्राम जुझारपुर में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पथरौटा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी प्रमोद कुमार 50 वर्ष पिता रमेश कुमार चौधरी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 7 बजे जब वह चाय की दुकान के सामने था, तब उसके भाई रामकुमार चौधरी ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गंदी-गंदी गालियां दीं और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
वहीं, रामकुमार चौधरी 53 वर्ष ने अपने भाई प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि चक्की की दुकान के पास प्रमोद ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, मारपीट की और जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने इस शिकायत पर प्रमोद के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
चांदौन में भाई ने भाई के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
ग्राम चादौन में भाइयों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, फरियादी रामकुमार बरखने 32 वर्ष पिता बताईलाल निवासी चादौन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई अजय ने पुरानी बातों को लेकर उसे गालियां देना शुरू कर दिया। जब रामकुमार ने इसका विरोध किया, तो अजय ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पथरौटा पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।









