---Advertisement---

करोड़ों की सड़क बनने से मिलेगी झटकों से मुक्ति

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। गड्ढों के लिए कुख्यात ओवरब्रिज (Overbridge) पर अब नागरिकों को गड्ढों से मुक्ति मिलने वाली है। ओवरब्रिज का शहर तरफ का संपूर्ण हिस्सा ब्रिज कार्पोरेशन (Bridge Corporation) द्वारा डामरीकृत करना प्रारंभ कर दिया है और अगले कुछ दिन में यह हिस्सा लगभग सरपट दौडऩे लायक हो जाएगा। ब्रिज का हाईवे (Highway) वाला हिस्सा भी जल्द गड्ढों से मुक्त होगा।

यहां भी 965.96 लाख की लागत से पथरोटा (Pathrota) से बुधनी (Budhni) रोड पर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ पिछले दिनों विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) ने किया है। इटारसी से बुदनी तक जर्जर हो चुके हाईवे सड़क की सूरत बदलना भी प्रारंभ हो गया है, जल्द ही यह रोड भी बदली नजर आएगी।

पिछले 19 जनवरी को विधायक ने पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया था। सड़क नवीनीकरण का काम पथरोटा के पास आयुध निर्माणी बैरियर (Ordnance Factory Barrier) से प्रारंभ किया है। खास बात यह है कि पहली बार यह डाटा भी जुटाया गया है कि सड़क पर कहां-कहां पानी जमा होता है, जिससे सड़क जल्दी खराब हो रही है, उस स्थान पर ऊंचाई बढ़ाकर और चैंबर बनाकर पानी जमा होने से रोक सकेंगे।

ओवरब्रिज पर 600 मीटर सड़क बनेगी

यहां ओवरब्रिज पर ब्रिज से इटारसी तरफ करीब छह सौ मीटर सड़क पर डामरीकरण का काम प्रारंभ हो गया है और यह काम भी काफी कुछ कर लिया गया है। ब्रिज कार्पोरेशन के नागेश दुबे (Nagesh Dubey) का कहना है कि केवल इटारसी तरफ वाला हिस्सा हमारे कार्यक्षेत्र में है, जिसकी मरम्मत की जा रही है। इस हिस्से दोनों रोड पर डामरीकरण करने 14 लाख रुपए की मंजूरी मिली है। इस तरह से करीब 10 करोड़ से बनने वाली इन सड़कों के पूरा हो जाने के बाद राहगीरों को गड्डों से निजात मिलने वाली है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.