---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

मंडी में गेहूं और धान की बंपर आवक, मूंग के भाव में तेज़ी

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। कृषि उपज मंडी समिति इटारसी से प्राप्त दैनिक आवक और भाव की जानकारी के अनुसार, सोमवार को इटारसी मंडी में 40,686 क्विंटल कृषि उपज की कुल आवक दर्ज की गई। आवक में गेहूं और धान की प्रमुखता रही।

अनाज के भाव पर एक नज़र

गेहूं की आवक सर्वाधिक 9932 क्विंटल रही, जिसके न्यूनतम भाव 2700 और उच्चतम भाव 3832 प्रति क्विंटल रहे। औसत दर 2360 प्रति क्विंटल रही। धान की आवक भी अच्छी रही, जो 13290 क्विंटल दर्ज की गई। धान का न्यूनतम भाव 3850 और उच्चतम भाव 5220 प्रति क्विंटल रहा, जबकि औसत भाव 3920 रहा।

मूंग के भाव में तेज़ी देखने को मिली। इसकी आवक 938 क्विंटल दर्ज की गई और औसत भाव 6500 प्रति क्विंटल रहा। न्यूनतम 3300 से लेकर उच्चतम 6820 प्रति क्विंटल तक व्यापार हुआ। मक्का की आवक 5292 क्विंटल रही, जिसका न्यूनतम भाव 1000 रुपए और उच्चतम भाव 1623 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

सोयाबीन का व्यापार न्यूनतम 2600 से लेकर 4299 प्रति क्विंटल तक हुआ, जिसका औसत भाव 4099 रहा। चना की आवक काफी कम, मात्र 62 क्विंटल रही, जिसके उच्चतम भाव 8299 तक रहे।

धान की किस्में

मंडी में धान पूसा 3275 से 3360, धान 30 3805 से 5220, धान मोटा 3920 से 3995, और धान मेनका 4850 से 5650 प्रति क्विंटल तक बिका।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.