---Advertisement---

बर्निंग ट्रेन : देखते-देखते खाक हो गयीं, पैसेंजर ट्रेन की दो बोगियां, Watch Video

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

बैतूल। यहां के रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के खाली कोच में अचानक आग लग गई। बैतूल-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन के 2 कोच में आग लगने से वहां अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। देखते ही देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया, जिसके बाद रेलवे स्टाफ ने तत्काल ही दूसरे जलते हुए डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया। आग की सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और दमकल की टीमें भी मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकती थी, अत: पाने के कारण वहां मौजूद लोगों ने अग्निशामक यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की। जलती बोगियां से शेष बोगियों को अलग किया। नागपुर रेल मंडल के पीआरओ के अनुसार रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं।
गौरतलब है कि बैतूल से छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली पैंसेजर ट्रेन क्रमांक 09589 के दो डिब्बों में अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन यार्ड से बैतूल रेलवे स्टेशन के लिए लायी जा रही थी। रेल कर्मियों ने आग को बुझाने के प्रयास किए, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ लोगों ने हाथों से जलते हुए ट्रेन के डिब्बों को धकेलकर हटाया, जिससे आग दूसरे डिब्बों तक न पहुंचे।
कुछ ही देर में दो डिब्बे आग की लपटों में घिर गए। आनन-फानन पहले इंजन के साथ तीन डिब्बों को हटाया इसके बाद अन्य डिब्बों को भी अलग किया। रेल प्रशासन ने ट्रेन को दो हिस्सों में बांट कर बोगियों को बचाने का प्रयास किया। ट्रेन बैतूल से 4 बजे छिंदवाड़ा के लिए रवाना होने वाली थी। आग कैसे लगी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
ज्ञात हो कि पैसेंजर ट्रेन छिंदवाड़ा आमला से दोपहर को बैतूल आती है और शाम 4 बजे छिंदवाड़ा के लिए रवाना होती है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लगभग ढाई से तीन बजे के बीच धुआं उठते देख लोग ट्रेन के पास पहुंचे। वहां देखा तो दोनों डिब्बों से आग की लपटें ऊपर तक उठ रही थी, वहीं 25 से 30 मिनट के अंदर आमला से रेलवे को फायर ब्रिगेड बैतूल पहुंची।

जिसकी सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं नुकसान का भी आंकलन नहीं किया जा सका है। रेल अधिकारी आग से हुए नुकसान के कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.