---Advertisement---

एनएच-46 पर बस और कार की टक्कर, कई लोगों को चोटें आयीं

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नेशनल हाईवे-46 पर बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। केसला की ओर से आ रही एक बस और इटारसी की तरफ जा रही एक कार की 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस और कार दोनों में सवार कई लोगों को हल्की चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही पथरोटा थाना प्रभारी संजीव पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

लोगों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद, लोगों में बस चालकों की लापरवाही को लेकर भारी नाराजी है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन बस चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं। कई ड्राइवर समय से पहले पहुंचने और ज्यादा सवारियां लेने की होड़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसके अलावा, कई बस मालिकों के पास जरूरी दस्तावेज भी नहीं होते हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी फैक्ट्री रोड और नर्मदापुरम रोड पर हुए हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। नागरिकों ने प्रशासन से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.