---Advertisement---

इटारसी में बस स्टैंड विवाद: विकास की राह में राजनीतिक गतिरोध या बदलाव का विरोध?

By
—
On:
Follow Us

इन दिनों शहर में बस स्टैंड के नए स्थान और संचालन को लेकर गरमाया माहौल एक बार फिर इस पुरानी बहस को में आगे ले जाने की विकासोन्मुख सोच है, तो दूसरी तरफ राजनीतिक हितों से प्रेरित आंदोलन और जुनून। इतिहास गवाह है कि जब भी शहर में कोई बड़ा बदलाव लाने की कोशिश हुई, उसे राजनीतिक विरोध की आग का सामना करना पड़ा।

विकास बनाम राजनीतिक

शहर का फैलाव हमेशा व्यापार और समृद्धि के नए द्वार खोलता है, न कि उसे सीमित करता है। पूर्व में भी जब प्रशासनिक स्तर पर शहर के मार्गों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के प्रयास किए गए थे, तब भी विरोध की ज्वाला ने उन संभावनाओं को समय से पहले ही बुझा दिया था। आज स्थिति यह है कि इटारसी के नागरिक ‘जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने’ के आदी हो चुके हैं।

मौजूदा बस स्टैंड विवाद में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बस संचालकों और राजनीतिक दलों द्वारा “जनता परेशान हो रही है” का जुमला उछालकर आंदोलन की जमीन तैयार की जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि इस राजनीतिक खींचतान में आम जनता की वास्तविक भागीदारी न के बराबर है।

बदलती मांगें और भरोसे का संकट

शुरुआत में आंदोलन की कमान संभालने वालों का राग यह था कि बस स्टैंड पुरानी जगह पर ही होना चाहिए, लेकिन समय के साथ उनकी मांगें सिमटकर केवल ‘पिक एंड ड्रॉप’ तक सीमित रह गईं। स्थानीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा तीन महीने के ट्रायल पीरियड के साथ सहयोग की अपील करने के बावजूद बस संचालकों का अडिय़ल रवैया यह साबित करता है कि उनका उद्देश्य जनहित नहीं, बल्कि किसी अन्य इशारे पर चलना है।

ओवरब्रिज के पास पिक एंड ड्रॉप की सुविधा को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद वहां बस स्टैंड जैसी स्थिति बना देना नियमों और व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है। दो बार मौके मिलने के बाद भी यदि बस संचालक व्यवस्था पर खरे नहीं उतरे, तो उनका यह अडिय़ल रुख शहर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा बन गया है।

पिस रही है आम जनता

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इस गतिरोध का अंजाम क्या होगा? ‘जनता परेशान होगी’ का नारा देकर हड़ताल का रास्ता अपनाने वाले बस संचालकों को यह आत्ममंथन करना चाहिए कि उनकी इस जिद से जनता बसों के संचालन रुकने के कारण कहीं अधिक पीड़ा झेल रही है।

यदि इटारसी को अन्य प्रगतिशील शहरों की बराबरी करनी है, तो संकीर्ण राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर विकास की राह पर चलना होगा। वरना, बदलाव से डरने की यह प्रवृत्ति हमारे शहर को विकास की दौड़ में हमेशा के लिए पीछे छोड़ देगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.