इटारसी। जिले के प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, स्थानीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने माता मंदिर हॉस्पिटल पहुंचकर दिवंगत डॉ. अनिल सिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गणमान्य अतिथियों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत चिकित्सक को नम आंखों से याद किया।











