इटारसी। आजाद नगर मैदान पर जारी लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में कैडबरी क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कैडबरी क्लब ने पहले खेलते हुए कुश 64 रन और गौरव 48 रन की मदद से 20 ओवर में 207 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य क्लब 20 ओवर में 177 रन ही बना सकी।
कैडबरी की ओर से लव दुबे, रोहित यादव और कोच राजीव दुबे ने 2-2 विकेट लिए। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 जून रविवार) दोपहर 1 बजे कैडबरी एकेडमी और जीनियस सीनियर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा होंगे। सेमीफाइनल में मजदूर संघ के प्रीतम तिवारी और राजेश चौबे ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। चिकित्सा सुविधा दयाल अस्पताल द्वारा दी जा रही है।











