इटारसी। कैडबरी क्रिकेट एकेडमी, नया यार्ड, इटारसी के प्रांगण में 29 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का 31 अक्टूबर को सफलतापूर्वक समापन हुआ। एकेडमी के संचालक राजीव दुबे और कोच अचला दुबे के मार्गदर्शन में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सेंट माइकल भोपाल ने कैडबरी क्रिकेट एकेडमी को 9 रनों से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट माइकल भोपाल ने 20 ओवर में 136 रन बनाए, जिसके जवाब में मेजबान कैडबरी एकेडमी 20 ओवर में 127 रन ही बना सकी। इस रोमांचक मुकाबले में मोहम्मद साद को ‘मैन ऑफ द मैच’ और आहिल आदिल को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे, रेलवे स्कूल प्राचार्य रणवीर बहादुर और संघ सचिव राजेश गौर उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।











