गोठी धर्मशाला में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हुआ आयोजन
इटारसी। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर बापू प्रवास स्मृति कक्ष, सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला में वरिष्ठ जनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 123 परीक्षण हुए जिनमें 62 डायबिटीज, 39 कार्डियक एवं 24 नाक, कान, की जांच एवं रक्त परीक्षण शामिल हैं। चिकित्सा जांच डॉ. मेजर पीएम पहाडिय़ा, डॉ. सुनील देवानी, डॉ. विनय गंगवानी, डॉ. अनुकृति मोलासरिया एवं पेथकाइंड लेब के अक्षय सिंह राजपूत का सराहनीय सहयोग रहा। इसके पूर्व विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजय दुबे काकूभाई, जैन समाज के पूज्य संत प्रवीण ऋषि मुनि, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे, एनआर अग्रवाल अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक मंच की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ।
डॉ. पहारिया ने शिविर के बारे में जानकारी दी। विधायक डॉ.शर्मा ने बापू प्रवास स्मृति कक्ष समिति के सदस्यों द्वारा किये आयोजन की प्रशंसा की, साथ ही गांधीवादी विचारक बाबू समीरमल गोठी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। संत श्री प्रवीण ऋषि ने अपने संदेश में अहिंसा परमो धर्म की भावना को शक्तिशाली बनाने का आव्हान किया। संचालन सुनील बाजपेई ने तथा आभार समिति के संयोजक सुधीर गोठी ने किया।
इस अवसर पर अथितियों का स्वागत सुधीर गोठी, विनीत चौकसे, राजकुमार दुबे, अशोक सक्सेना, हनी गोठी ने किया। सभी डॉक्टर एवं सहयोगी स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार जम्मू सिंह उप्पल, दिनेश थापक, हेमंत शुक्ला, डॉ. नीरज जैन, डॉ. विनोद सीरिया, जय किशोर चौधरी, डॉ. कश्मीर सिंह उप्पल, ज्ञानेंद्र पांडे, सुषमा परमहंस, राजेंद्र दुबे, मनोज सारन, दीपक अग्रवाल, मनीष ठाकुर, विनोद कुशवाह, दामोदर चौधरी आदि उपस्थित रहे।







