होशंगाबाद। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण प्रमिला वाइकर (Disabled Welfare Pramila Waikar) ने बताया है कि भारत प्रतिभूति कागज मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम की सीएसआर (सामाजिक निगमित दायित्व) के अंतर्गत होशंगाबाद जिले के पूर्व में 13 दिसंबर 2019 एवं 5 मार्च 2020 को चयनित 196 हितग्राहियों में से 37 हितग्राहियों को 27 एवं 28 नवम्बर 2020 को सहायक उपकरण वितरित किये जा चुके हैं, शेष 159 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किये जाने के लिए 28 से 30 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत एवं साडा पचमढ़ी को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर दिव्यांग हितग्राहियों को शिविर स्थल जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र होशंगाबाद पर लाना सुनिश्चित करें ताकि हितग्राहियों को उपकरण प्रदाय किये जा सके।
उन्होंने बताया है कि 28 जनवरी को प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक नगर पालिका इटारसी एवं जनपद पंचायत केसला के तथा दोपहर 2.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक नगर पालिका सिवनीमालवा एवं जनपद पंचायत सिवनीमालवा के दिव्यांगजनो को उपकरणों का वितरण करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह से 29 जनवरी को प्रात: 11 बजे से नगर पालिका पिपरिया एवं जनपद पंचायत पिपरिया, नगर पंचायत बनखेड़ी एवं जनपद पंचायत बनखेड़ी के तथा अपरान्ह 2.30 बजे से नगर पंचायत बाबई एवं जनपद पंचायत बाबई, नगर पंचायत सोहागपुर एवं जनपद पंचायत सोहागपुर के एवं 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे से जनपद पंचायत होशंगाबाद के तथा अपरान्ह 2.30 बजे से नगर पालिका होशंगाबाद के दिव्यांगजनो को शिविर स्थल पर उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
दिव्यांगों को सहायक उपकरण देने शिविर 28 से

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








