---Advertisement---

अटल स्मृति समिति का अभियान, जनसंघ के तपस्वियों का सम्मान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल स्मृति समिति द्वारा एक अनूठी पहल की जा रही है। इस अभियान के तहत जनसंघ काल के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संगठन की नींव रखी।

धीरज पटेरिया ने किया शुभारंभ

भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष धीरज पटेरिया ने इटारसी आगमन पर इस अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम का आगाज न्यास कॉलोनी स्थित भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इससे पूर्व सतरस्ते पर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत और कार्यकर्ताओं ने श्री पटेरिया का भव्य स्वागत किया।

वरिष्ठ विभूतियों का सम्मान और आशीर्वाद

अभियान के दौरान श्री पटेरिया ने जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं के निवास पहुंचकर उन्हें अटल कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली विभूतियों में रामआसरे बाजपेई, हरवंश हूरा, मोहनदास गौर शिवनारायण चौधरी शामिल हैं। इन सभी वरिष्ठजनों का शाल, श्रीफल और रजत पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री पटेरिया ने भावुक होते हुए कहा, इन विभूतियों का सम्मान करना इतिहास के पन्नों को छूने जैसा है। इनका जीवन हमारे लिए प्रेरणापुंज है और इनका आशीर्वाद लेना मेरे जीवन के अविस्मरणीय पलों में से एक है।

इस सम्मान समारोह के दौरान भाजपा और युवा मोर्चा के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक माहलाहा, गोलू मालवीय, हरगोविंद राजपूत, पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मयंक महतो, शैलेन्द्र दुबे, मनोज बड़कुर और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!