होशंगाबाद। उप नहर ग्राम रंढाल, बरन्डुआ, तालनगरी में टेल क्षेत्र में नहर विभाग (canal department) की लापरवाही से नहर फूट गई जिससे अनेकों किसानों की बोयी हुई गेहूं की फसलें बर्बाद हो गईं।
पिछले वर्षों में भी इसी प्रकार की घटना हुई थी। नहर विभाग द्वारा नहर में कोई मरम्मत, साफ सफाई का कार्य नहीं किया जिससे अधिक पानी आने से टेल क्षेत्रों में नहर फूट गई। इस घटना में राजेश पाल, पप्पू पाल, राम कृष्ण, रामस्वरूप आदि अनेकों किसानों की गेहूं की बोनी बर्बाद हुई।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ (National Farmer’s Labor Union) ने जिला होशंगाबाद प्रशासन से मांग की है कि उक्त बर्बाद फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा किसानों को प्रदान किया जाए एवं दोषी अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।









