इटारसी। पथरोटा पुलिस ने लापरवाही से कार चलाकर बाइक सवार को टक्कर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना शासकीय माध्यमिक स्कूल, पीपलढाना के सामने की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पीपलढाना निवासी सूरज मसकोले 30 वर्ष, पिता रेवाराम मसकोले, अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार चालक ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए सूरज को पीछे से टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में सूरज को शारीरिक चोटें आई हैं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक और वाहन की तलाश कर रही है।










