इटारसी। शासकीय सीएम राइज विद्यालय सुखतवा में करियर मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया। प्राचार्य प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि कक्षा 10 वी और 12 वी के अध्ययनरत विद्यार्थियों को अगली कक्षा में संकाय चयन और कक्षा 12 वी के पश्चात उच्च शिक्षा की विभिन्न संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में एन के विदुक प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांडीवाड़ा, पीटर रिबेलो प्राचार्य भरगदा, श्रवण कुमार विश्वकर्मा प्रभारी प्राचार्य वारधा, श्याम सिंह ऊईके जामुनडोल, चिकित्सा विभाग से डॉ अपेक्षा भावसार, डॉ विवेक वर्मा, अजय साहू व्यवसायी, अरुण वर्मा कोऑर्डिनेटर पीपुल्स ट्री ने अनुभव साझा किए एवं करियर संबंधित मार्गदर्शन दिया।
छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। स्टाफ और वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती माया शेख करियर गाइडेंस प्रभारी शिक्षिकाएं श्रीमती सरिता चौकसे और श्रीमती उन्नति भटनागर उपस्थित रहीं ।











