---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

वर्धमान स्कूल में कैरियर वर्कशॉप, बच्चों ने सवालों से शांत की जिज्ञासा

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज की तेज रफ्तार दुनिया में, अपने कॅरियर पथ के बारे में उचित निर्णय लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सफल पेशेवर यात्रा की ओर मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्धमान पब्लिक स्कूल (Vardhaman Public School) इस विषय को महत्वपूर्ण समझते हुए हर वर्ष समय समय पर कॅरियर काउंसलिंग सेशन (Career Counseling Session) करता रहता है।

आज स्कूल के बच्चे शहर के जाने माने सफल इंडस्ट्रलिस्ट रीतेश शर्मा (Ritesh Sharma) के साथ साक्षात हुए। रीतेश शर्मा ने हैदराबाद (Hyderabad) से 12 वी पास कर फाइनेंशियल मैनेजमेंट से एमएससी यूके से किया और एमबीए पुणे (Pune) से। अंतराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा पूरी करने के बाद भी रीतेश शर्मा ने अपने शहर में आ कर सोया इंडस्ट्रीज शुरू की और साथ ही एजुकेशन फील्ड से जुड़े रहने के लिए स्कूल भी खोला। आज वह शहर के जाने माने सफल इंडस्ट्रलिस्ट हैं।

आज उनके अनुभव से वर्धमान के बच्चों ने जाना कि किस तरह वह कॉमर्स विषय के साथ अलग-अलग फील्ड में जाकर अपना कैरियर बना सके हैं। बच्चों के कई अनसुलझे सवालों के जवाब इस कार्यशाला के तहत उनको प्राप्त हुए। वर्धमान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रशांत जैन (Prashant Jain) एवं संस्था की प्रचार्या सुश्री वर्षा मिश्रा (Ms. Varsha Mishra) ने रितेश शर्मा का स्वागत किया। शाला के सभी वरिष्ठ शिक्षक श्याम राजपूत, गुरप्रीत छाबड़ा, श्रीमती शोभा पिल्लई एवं अमित द्विवेदी मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.