
जनपद पंचायत के सहायक लेखाधिकारी पर गबन का मामला दर्ज
इटारसी/सिवनी मालवा। पुलिस ने जनपद पंचायत सिवनी मालवा के सहायक लेखा अधिकारी के खिलाफ शासकीय राशि में गबन का मामला दर्ज किया है। फरियादी सवाई सिंह पिता डेरावर सिंह भाटी 36 वर्ष, जिला पंचायत कार्यालय नर्मदापुरम की ओर से सिवनी मालवा पुलिस थाने में दर्ज मामले में 1 करोड़, 9 लाख 69 हजार, 731 रुपए के गबन का आरोप है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिवनी मालवा जनपद पंचायत के सहायक लेखा अधिकारी राकेश उपाध्याय के खिलाफ शासकीय राशि में गबन कर अन्य खाते में भेजकर शासकीय राशि का दुरुपयोग करने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। यह गबन 1 जुलाई 2019 से 27 जून 2023 के मध्य का होना बताया गया है।
CATEGORIES Seoni Malwa News