इटारसी। शहर के उपभोक्ता भंडार क्षेत्र में दस्तावेजों से छेड़छाड़ और जालसाजी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इटारसी पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर वार्ड नंबर 23 इटारसी के रहने वाले पार्षद राकेश पिता बालाजी जाधव की शिकायत पर पुलिस उपनिरीक्षक विपिन पाल ने यह कार्रवाई की है।
एफआईआर में आरोप है कि अमोल उपाध्याय और राजकुमार उपाध्याय ने सरकारी/कानूनी दस्तावेजों में हेरफेर की और जालसाजी की वारदात को अंजाम दिया। यह सब 20 सितंबर 2005 से लेकर 27 जनवरी 2016 के बीच चलता रहा। फरियादी की शिकायत पर जांच करने के बाद, इटारसी पुलिस ने 11 जुलाई 2026 को आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।










