इटारसी। शहर से सटे ग्राम सोनासांवरी स्थित ठाकुर मोहल्ला सरकारी स्कूल के बाजू में में एक सूने मकान में घुसकर अज्ञात चोरों ने 25 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।
फरियादी 62 वर्षीय देवेंद्र राठौर पिता हरनाम सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि 8 अगस्त की रात 11 बजे से 11 अगस्त की दोपहर 1 बजे के बीच, जब घर सूना था, तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में प्रवेश कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोरी का पता चलने पर पीडि़त ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर इटारसी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।











