इटारसी। थाना केसला क्षेत्र के ग्राम सहेली में घर में घुसने से रोकने, गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर केसला पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सहेली निवासी 45 वर्षीय मीनाबाई यादव पति घनश्याम यादव को आरोपियों ने उनके ही घर में अंदर जाने से रोका। विरोध करने पर आरोपियों ने पीडि़ता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता की शिकायत पर केसला पुलिस ने आरोपी चंद्रकिशोर यादव पिता बाबूलाल यादव, रामेतीबाई पति चंद्रकिशोर यादव, सुधीर पिता चंद्रकिशोर यादव और शिवराज पिता चंद्रकिशोर यादव सभी निवासी ग्राम सहेली के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।











