इटारसी। शहर के भाट मोहल्ला स्थित बालाजी मंदिर के पास खड़ी एक बोलेरो कार में तोडफ़ोड़ करने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर इटारसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंकित वर्मा पिता सर्वेश सिंह वर्मा, निवासी सोनासांवरी नाका, इटारसी की बोलेरो कार एमपी 04 डब्ल्यूसी 3063 भाट मोहल्ला में बालाजी मंदिर के पास खड़ी थी। आरोप है कि उसी दौरान भाट मोहल्ला निवासी आरोपी शुभम कबाड़ी ने गालियां देना शुरू कर दिया और बोलेरो कार का पिछला कांच तथा पीछे के गेट का बायां कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया।










