इटारसी। शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में अड़ीबाजी और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शराब पीने के लिए पैसे न देने पर तीन बदमाशों ने महाराष्ट्र के युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बुलढाणा महाराष्ट्र निवासी 33 वर्षीय बबलू माहाले ने शिकायत दर्ज कराई है। बीती रात 1 और 2 अक्टूबर की दरमियानी रात पुराने बस स्टैंड पर इटारसी निवासी तीन आरोपी— अजय, छोटू और कमलेश ने उसे रोककर शराब के लिए 1000 रुपये की अड़ीबाजी की।
जब बबलू ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने गालियां देते हुए झूमाझटकी शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। इस विवाद और हमले में शिवाजी नामक व्यक्ति घायल हुआ है। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों अजय, छोटू और कमलेश के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है।










