---Advertisement---

जमीन विवाद में बुजुर्ग की आत्महत्या मामले में तीन लोगों पर प्रकरण पंजीबद्ध

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। एक माह पूर्व न्यास कॉलोनी स्थित महावीर जैन स्कूल के पास 75 वर्षीय बुजुर्ग रामेश्वर प्रसाद पिता इमरत लाल मनवारे, निवासी भारत माता चौराह के पास मालवीयगंज इटारसी द्वारा पेड़ से लटककर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

इन लोगों ने जमीन विवाद के कारण बुजुर्ग को प्रताडि़त किया था, जिससे बुजुर्ग ने आत्महत्या की थी। घटना के बाद परिजनों ने इटारसी थाने के सामने मृतक का शव रखकर प्रदर्शन कर घटना के पीछे दोषियों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई की मांग की थी। जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है, इनमें दो गोंची तरोंदा थाना पथरोटा निवासी और एक सीहोर निवासी है।

परिजनों ने बताया था कि मृतक का ढाई एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। इन्हीं धमकियों से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाया। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसे उन्होंने एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा को सौंप दिया था।

पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आत्महत्या के कारणों की जांच की और इस मामले में जमीन विवाद से जुड़े सभी पक्षों से पूछताछ करने के बाद ब्रजपाल सिंह ठाकुर निवासी गोंची तरोंदा, गणेश सिंह ठाकुर निवासी सीहोर और शुभम सिंह ठाकुर निवासी गोंची तरोंदा के खिलाफ जमीन संबंधी विवाद से मानसिक प्रमाडि़त करने पर आत्महत्या करने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.