इटारसी। ग्राम धाईं में बीती रात शराब ठेकेदार के कर्मचारियों और ग्रामीणों के मध्य हुए विवाद के बाद पथरोटा पुलिस ने दोनों पक्षों पर एकदूसरे की षिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने रात में बुरी तरह से मारपीट की थी जिनका उपचार अस्पताल में रहा है।
पथरोटा पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण राहुल पिता चंदन 32 वर्ष की षिकायत पर पुलिस ने अरुण अतुलकर, मनीष पस्तारिया एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है, वहीं मनीष पिता रामकृष्ण पस्तारिया 42 वर्ष की षिकायत पर राहुल धुर्वे, अंकित, रामप्रीत, कुल्लू सहित पांच अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। ये सभी धाईंखुर्द नयापुरा के रहने वाले हैं।
[adrotate banner="7"]
धाईं-सोंठिया में मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]










