इटारसी। पथरोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माता मोहल्ला में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्राम पंचायत पीपलढाना की सहायक सचिव ज्योति चौधरी के सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 7 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब पीडि़ता और उनके पति अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे।
पड़ोसी की सूचना पर जब पीडि़ता घर पहुंचीं, तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा एक पर्स गायब था। पर्स में 20 हजार रुपये नकद, 3 सोने के पेंडेंट और 5 सोने के मोती रखे हुए थे। चोरी हुए सोने-चांदी के जेवर और नगदी सहित कुल अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए है। पथरोटा पुलिस ने शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।











