---Advertisement---

कैट महिला एवं बेटियों की सुरक्षा एवं संरक्षण का अभियान शुरू करेगा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। केंद्रीय महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Child Development Minister Smriti Irani) ने आज कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स( कैट) के मध्यप्रदेश पदाधिकारियों से अपने मंत्रालय में हुई एक मीटिंग में कहा कि देश के आर्थिक चक्र को मज़बूती से चलाए जाने के लिए व्य्पारियों को प्रमुख रूप से जाना जाता है किंतु पूरे देश में व्यापारियों का एक बड़ा सामाजिक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण योगदान है और अब समय आ गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के बेटी बचाओ – बेटी पड़ाओ अभियान के साथ मध्यप्रदेश के व्यापारी संगठनों को एक मिशन के रूप में लेना चाहिए और बाज़ारों में महिलाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी को उठाना चाहिए । उन्होंने कहा की प्रदेश के छोटे से छोटे हिस्से में भी व्यापारियों की दुकानें हैं और अगर उसी मोहल्ले के महिलाओं और बेटियों के अभिभावक व्यापारी बन जाएँ तो प्रदेश में किसी भी महिला या बेटी के साथ कोई दुर्घटना नहीं होगी। विजय राठी प्रदेश उपाध्यक्ष (Vijay Rathi State Vice President) एवं नर्मदा संभाग प्रभारी कैट ने बताया की नई दिल्ली मंत्रालय में हुई बैठक में कैट के मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन (Madhya Pradesh President Bhupendra Jain), संयुक्त अध्यक्ष सुनील अग्रवाल (Joint President Sunil Aggarwal) एवं उपाध्यक्ष सुनील जैन (Vice President Sunil Jain) 501 उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि श्रीमती ईरानी के आग्रह को स्वीकार करते हुए कैट बहुत जल्दी ही देश भर में महिला सुरक्षा एवं समर्पण का एक वृहद अभियान शुरू करेगा और एक नई सामाजिक क्रांति का सूत्रपात करेगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.