इटारसी। दीपावली की रात धनलक्ष्मी की चाह में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके दो लाख रुपए से अधिक की रकम जब्त की है। बनखेड़ी पुलिस ने आधा दर्जन जुआरियों से 2 लाख 10 हजार 140 रुपए और पथरोटा पुलिस ने भी आधा दर्जन जुआरियों से 4770 रुपए जब्त किये हैं। पुलिस के अनुसार बनखेड़ी में मटन मार्केट चबूतरा पर जुआ खेल रहे साहब उर्फ साटू पिता अजीज मिर्जा, विकास उर्फ विक्की पिता पप्पू कहार, शेख साहिब पिता शेख हैदर, उस्मान पिता जुम्मन खा, राजा पिता अज्जू केवट और अरशद को जुआ खेलते गिरफ्तार कर उनसे दो लाख दस हजार एक सौ चालीस रुपए जब्त कर 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया।
इधर इटारसी अनुभाग के पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम नागपुरकलॉ नईबस्ती में आशिक पिता संतोष वर्मा, सुनील पिता रामसिंह कवड़े, कृष्ण कुमार पिता रामभरोस, शुभम पिता गौतम, अनिश पिता महेश धुर्वे और संदीप को गिरफ्तार कर ताश के 52 पत्ते और नगदी 4770 रुपए जब्त किये। इनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
एक दर्जन जुआरियों को पकड़ा, दो लाख रुपए से अधिक जब्त

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







