---Advertisement---

सीबीडीटी ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय-सीमा 7 अक्टूबर तक बढ़ाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • -ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 7 अक्‍टूबर किया

नई दिल्ली, 30 सितंबर (हि.स.)। आयकर विभाग ने वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से जारी अधिसूचना में विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर सात अक्टूबर कर दिया गया है।

सीबीडीटी की ओर से रविवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख बढ़ा दी गई है। परिपत्र (सं. 10/2024, संदर्भ 225/205/2024-आईटीए-II) के अनुसार इन रिपोर्टों को दाखिल करने की समय-सीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 7 अक्‍टूबर, 2024 कर दी गई है।

आयकर विभाग ने जारी बयान में कहा है कि आयकर अधिनियम के तहत विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट को इलेक्ट्रॉनिक दाखिल करने में करदाताओं के समक्ष आ रही कठिनाइयों को देखते हुए सीबीडीटी ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख बढ़ाई है। आयकर विभाग ने करदाताओं को सलाह दी है कि वे इस विस्तारित समय-सीमा का अधिकतम लाभ उठाएं और नई नियत तारीख 7 अक्टूबर, 2024 तक अपनी ऑडिट रिपोर्ट को जमा करना सुनिश्चित करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.