जिले में शांतिपूर्ण एवं आपसी सद्भाव से मनाएं आगामी त्यौहार

जिले में शांतिपूर्ण एवं आपसी सद्भाव से मनाएं आगामी त्यौहार

  • त्योहारों पर सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति का ध्यान रखें
  • स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं

नर्मदापुरम। आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने आगामी पर्वों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई एवं सुझाव दिए। बैठक में विधायक विजयपाल सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम नीतू यादव, राजकुमार खंडेलवाल, मनोहर बढ़ानी, अनोखी लाल राजोरिया, फैजान उल हक, एसडीएम नर्मदापुरम आशीष कुमार पांडे, सीएमओ नगरपालिका, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान, थाना प्रभारी विक्रम रजक, संजय चौकसे सहित अन्य शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की तरह जिले में आगामी पर्व भी शांतिपूर्ण एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाएं। नगर पालिका को निर्देश दिए कि आगामी सभी पर्वों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। त्योहारों के दौरान पेयजल, विद्युत आपूर्ति की भी बेहतर व्यवस्था रहें। उन्होंने राजस्व, पुलिस एवं होमगार्ड के अमले को स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस वाहनों पर चलानी कार्यवाही की जाए।

आगामी प्रमुख पर्व – अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने बताया कि जिले में आगामी प्रमुख पर्व में 29 जून को ईदुजुहा (बकरीद)/ देवशयनी ग्यारस , 03 जुलाई को गुरुपूर्णिमा/ स्नानदान पूर्णिमा, 17 जुलाई को सोमवती अमावस्या/ हरियाली अमावस्या / स्नानदान श्राद्ध अमावस्या एवं 29 जुलाई को मोहर्रम ( ताजिया) पर्व मनाया जायेगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: