बनखेड़ी। अक्षत तृतीया पर श्री 1008 वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर की 17 वी वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर ध्वजारोहण और अभिषेक शांतिधारा और पूजन प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव को छ़ंह मास के बाद आहार की प्राप्ति गन्ने के रस के रूप में हुई थी। आज ही के दिन सन 2004 में बनखेड़ी़ जैन मंदिर में वासुपूज्य भगवान आदिनाथ भगवान शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा की स्थापना यागमंडल विधान के द्वारा की गई थी। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्षनुसार यह सम्मान इस वर्ष बनखेड़ी में इस वैश्विक महामारी कोरोना की प्रभावी रोकथाम के लिए तहसीलदार राजीव कहार, नायब तहसीलदार वंदना सिंह, अस्पताल में दिन-रात सेवा दे रहे डॉ जे एस परिहार डॉ. रमाकांत मिश्रा, सीएमओ संतोष रघुवंशी, सम्मान त्रिवेणी के गंगाजल से भरे प्रतीक चिन्ह श्रीफल और दुपट्टा से किया गया। जैन समाज की तरफ से संजय कुमार जैन बंटी, हर्ष जैन, वेदांत जैन, अतिशय जैन ने कोविड नियमों का पालन उपस्थित हुए।
वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर की 17वीं वर्षगांठ मनाई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










