पर्युषण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा दिवस मना

पर्युषण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा दिवस मना

इटारसी। जैन धर्म के महान पर्व पर्यूषण पर्व(Payushan Parv) का प्रथम दिन आज उत्तम क्षमा है। इस अवसर पर पहली लाइन स्थित श्री चैत्यालय में प्रातः 8 बजे झंडा वंदन किया गया। झंडा वंदन उपरांत 8 बजे से 9 बजे तक कमल बत्तीसी जी का पाठ किया गया एवं समाज द्वारा ओम प्रकाश जैन को श्रीफल भेंट कर पंडित जी की पदवी प्रदान की। फिर 9 बजे से 11 बजे तक वृहद मंदिर विधि की गई एवं पंडित ओम प्रकाश नेे उत्तम क्षमा दिवस पर प्रवचन दिए। समस्त कार्यक्रम प्रशासन की गाइडलाइन के मध्य नजर संपन्न हुए। समस्त समाज बंधुओं ने प्रशासन की गाइड लाइन का पूर्ण तरह पालन किया।

IMG 20200823 WA0120

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!