---Advertisement---

कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय का जश्न इटारसी में भी मना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। 10 मई को संपन्न हुये कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections) के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत हासिल होने पर शनिवार को स्थानीय जयस्तंभ चौक (Jayastambh Chowk) पर नगर कांग्रेस कमेटी (City Congress Committee) द्वारा भी जीत का जश्न मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे, पटाखों के साथ मिष्ठान वितरण करते हुये श्री हनुमान जी (Shri Hanuman ji) के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये बजरंगबली एवं प्रभु श्रीराम (Shriram) के जयघोष करते हुये कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुये उत्साहित दिखे।

इस मौक़े पर जश्न का नेतृत्व कर रहे नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल (City Congress Committee President Mayur Jaiswal) ने मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि यह जीत देश में बढ़ती नफरत, धर्म-जातिवाद, दमन और अहंकारपूर्ण राजनीति का अंत है। यह परिणाम लोकतंत्र के लिये शुभ संकेत हैं।

श्री जायसवाल ने कहा की इसी तरह साल के अंत में मप्र (MP) की जनता भी भाजपा (BJP) को करारा जवाब देकर प्रदेश से विदा करेगी और कमलनाथ ( Kamal Nath) के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जश्न कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, समस्त मोर्चा/प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.