---Advertisement---

महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन, व्यक्तित्व विकास और शिक्षा पर जोर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नगर पालिका स्वास्थ्य शाखा में मंगलवार को रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। स्वास्थ्य शाखा के सभापति राकेश जाधव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महर्षि वाल्मीकि के महान कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने उपस्थित कर्मचारी एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करें और समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य सभापति मनजीत कालोसिया ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सब इंजीनियर मयंक अरोरा, स्वदेश महोरिया, मोहन खंडारे, आकाश डागर, शुभम धौलपुरिया, रंजीत, मयंक चौहान, महेश धूरिया, संतोष केवट, प्रदीप चौधरी, दिलीप कालोसिया, विक्रम डागोरिया समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!