---Advertisement---

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष पर केसला में आयोजन, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

By
On:
Follow Us

रीतेश राठौर, केसला (नर्मदापुरम)। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसला में जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने किया माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथियों में सांसद दर्शन चौधरी, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा, नगर पालिका इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, एसडीएम नीलेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सीमा कासदे, सीईओ जिला पंचायत, तथा जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विवेक नागवंशी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी आशा मौर्य, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र गौर सहित अन्य प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अतिथियों ने बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समुदाय के हक, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, और सामाजिक सुधार के लिए जो अमूल्य योगदान दिया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षण इस अवसर पर सुखतवा, केसला, एकलव्य विद्यालय और छात्रावासों के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। आदिवासी नृत्य, लोकगीत, योग प्रदर्शन और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।

अतिथियों ने खेल, शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। अतिथियों ने जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक-स्टाफ और जनजातीय कार्य विभाग के सहयोग से किया गया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.