---Advertisement---

जीएसटी दर में कटौती पर जश्न, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने व्यापारियों को दी बधाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का स्वागत करते हुए, इटारसी के प्रमुख व्यापारियों ने जश्न मनाया। इसी उपलक्ष्य में, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें इस निर्णय के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर सांसद श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार व्यापारियों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। जीएसटी दरों में यह कमी इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे व्यापार करना आसान होगा और आम जनता को भी राहत मिलेगी।

भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने व्यापारियों और नगरवासियों से ‘स्वदेशी’ उत्पादों को अपनाने और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि हमारे अपने शहर के व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, भाजपा नगर महामंत्री शैलेंद्र दुबे और सौरभ मेहरा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा और मनोज शर्मा, नगर मंत्री गौरव बड़कुर और हिमांशु देवहरे, सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक मालवीय, युवा मोर्चा के ऋषभ सिंह चौहान, राहुल पटेल, रोहित पटेल सहित कई व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के इस फैसले की सराहना की और इसे व्यापार जगत के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.