इटारसी। भारत स्वाभिमान न्यास, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) और पतंजलि योग समिति, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.) के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर एक गरिमामय प्रमाण पत्र वितरण समारोह और प्रशिक्षण प्रदान कर रहे योग शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संस्थापक स्वामी रामदेव की जयंती पर आयोजित किया है।
यह कार्यक्रम 28 सितंबर रविवार को दोपहर 02 बजे से ईश्वर रेस्टोरेंट, एल.आई.सी. ऑफिस के सामने होगा। इसके आयोजक भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि किसान सेवा समिति, युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति एवं कौशल वृद्धि योग समिति, जिला-नर्मदापुरम हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक रहेंगे। अध्यक्षता दर्शन सिंह चौधरी, सांसद करेंगे। इस अवसर पर करण सिंह पंवार, राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान न्यास म.प्र., पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगर पालिका इटारसी, रमेश कुमार जैन, संरक्षक, भारत स्वाभिमान न्यास जिला नर्मदापुरम रहेंगे।








