---Advertisement---

पुलिस को चुनौती : एसपी के निर्देश के बाद भी नहीं थमी चाकूबाजी, 24 घंटे में दो और वारदातें

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नाला मोहल्ला में नशेड़ी ने 9वीं के छात्र की पसली में घोंपा चाकू, जुझारपुर में ग्रामीणों ने चाकूबाज को दबोचकर पीटा

इटारसी। शहर और ग्रामीण इलाकों में चाकूबाजों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस प्रशासन का भी खौफ नहीं रह गया है। बीते दिन ही पुलिस अधीक्षक साईंकृष्ण एस थोटा ने इटारसी और पथरोटा पुलिस को चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन इस निर्देश के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दो और वारदातों को अंजाम दे दिया। पिछले 4 दिनों के भीतर क्षेत्र में चाकूबाजी की यह 8वीं घटना है, जो शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

नाला मोहल्ला में पढ़ाई कर बाहर निकले छात्र पर हमला

मंगलवार रात करीब 10 बजे शहर के नाला मोहल्ला में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक नशेड़ी ने अकारण ही 9वीं कक्षा में पढऩे वाले 15 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।

पढ़ाई के बीच बाहर निकला था छात्र : पीडि़त छात्र के पिता शंकरलाल चौरे ने बताया कि उनके बेटे के स्कूल के पेपर चल रहे हैं। वह रात में घर पर पढ़ाई कर रहा था और कुछ सामान देने या लेने के लिए घर से बाहर निकला था।
पसली के पास लगा चाकू : पड़ोसी आरोपी धर्मेंद्र भदौरिया ने छात्र पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। चाकू सीधे छात्र की पसली के पास लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी रोज शराब के नशे में धुत होकर अपने ही परिजनों से गाली-गलौज करता रहता है।
गिरफ्तारी के डर से खुद को किया घायल : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी धर्मेंद्र ने खुद के सिर पर भी वार कर खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने रात में ही छात्र और आरोपी दोनों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की चोट ज्यादा गंभीर नहीं होने के कारण पुलिस सुबह उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।

जुझारपुर में ग्रामीणों ने चाकूबाज को दबोचा

दूसरी घटना पथरोटा थाना क्षेत्र के ग्राम जुझारपुर की है, जहां ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर चाकूबाज को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी मालवीयगंज का रहने वाला बताया जा रहा है, जो जुझारपुर गांव में लोगों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा था और अड़ीबाजी (वसूली) करने का प्रयास कर रहा था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर ग्रामीणों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पुलिस के हवाले करने से पहले गुस्से में आए ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पथरोटा पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके सुपुर्दकिया। आरोपी सत्यम 26 वर्ष, पिता उजयार सिंह राजपूत, निवासी मालवीयगंज, इटारसी है जो रात करीब 11:25 बजे इंडियन ऑयल डिपो के आगे, ग्राम देहरी के पास अवैध शस्त्र लेकर घूम रहा था।

4 दिन में 8वीं घटना : दहशत में शहरवासी

इटारसी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले चार दिनों के भीतर चाकूबाजी की 8 घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है। एक तरफ जहां छात्र परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राह चलते लोगों से लेकर घर के बाहर खड़े बच्चों तक पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। एसपी के कड़े रुख के बाद भी मैदानी पुलिस इन चाकूबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.