इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज (Sarv Brahman samaj) के तत्वावधान में यहां गांधी मैदान पर खेली जा रही चाणक्य कप क्रिकेट प्रतियोगिता (Chanakya Cup Cricket Competition)में आज खेले गये क्वार्टर फाइनल में बंशकारबंधु, भारतीय क्लब, विल्स इलेवन और क्रिश्चियन इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। रविवार को सुबह 9:30 बजे पहला और 10:30 बजे दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। सेमीफाइनल के विजेताओं में से दोपहर 12 बजे दो टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
सेमीफाइनल मैच में पहले सुबह 9:30 बजे विल्स इलेवन और क्रिश्चयन इलेवन में भिडं़त होगी। दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय क्लब और बंशकारबंधु के बीच होगा। आज खेले गये क्वार्टर फाइनल मैचों में बंशकारबंधु की टीम ने अखंड भारत निर्माता को महज तीन रन से हराया। विल्स इलेवन ने केसीसी क्लब को 9 विकेट से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में क्रिश्चियन इलेवन ने बीसीसी क्लब को 16 रन से हराया और चौथा क्र्वाटर फाइनल मैच भारतीय क्लब ने चाणक्य इलेवन को 8 विकेट से हराकर जीता।
आज के मैचों में अधिवक्ता अशोक शर्मा, बलदेव सोलंकी, संतोष गुरयानी, संजय शर्मा, अनिल मिहानी, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद यूनुस, सोनू बिन्द्रा, संतोष राजवंशी, पूर्व रोटरी अध्यक्ष संतोष सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह, अनिल राठी, अशोक सांवरिया, मो. अकरम ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। एंपायर हरिराम भैंसारे, इमरान गोलंदाज, अतुल राठौर, अमित जायसवाल, स्कोरर प्रदीप रणवीर एवं कमेंटेटर राकेश पांडेय रहे। आयोजन समिति के सुनील पाठक, जितेन्द्र ओझा, कुलभूषण मिश्रा, दिनेश उपाध्याय, आलोक गिरोटिया, दिनेश उपाध्याय, राकेश दुबे, प्रकाश दुबे, राहुल दुबे, पम्मू पाराशर, सुनील बाजपेई, ने अतिथियों का स्वागत किया।
बंशकार बंधु, भारतीय क्लब, विल्स इलेवन और क्रिश्चियन इलेवन सेमीफाइनल में

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










