इटारसी। जिले को अभी गर्मी से राहत के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि खबरों में मौसम विभाग (Weather Department) के हवाले से 10 जुलाई से बारिश के संकेत मिल रहे हैं। आज मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी आयी है, उसमें होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं केवल गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारों की संभावना जतायी है, भारी वर्षा का जिक्र नहीं है।
लगातार तेज बारिश से ही गर्मी से निजात पाने की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ऐसा कुछ होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने होशंगाबाद संभाग में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने और बौछारों की संभावना जतायी है। यानी भारी या लगातार तेज बारिश की फिलहाल उम्मीद करना बेमानी है। इधर गर्मी ने बेहाल कर रखा है, लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द बारिश हो।
मौसम संंबंधी वेबसाइट स्काईमेट (meteorological website skymet) के अनुसार 7 जुलाई को दिन का तापमान 41 और रात का 27 डिग्री तक रह सकता है। इसी तरह से 8 जुलाई को उच्चतम 32, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस, 9 जुलाई को 33/25, 10, 11,12 और जुलाई को तापमान 32/25 रहेगा। इस दौरान 11 जुलाई को तेज बारिश की संभावना स्काईमेट ने जतायी है।
गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, 10 के बाद बारिश के आसार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









