---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम सहित अनेक जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश में मौसम अभी वर्षा, तेज हवाओं वाला बना रह सकता है। नौतपा में तीन दिन शेष हैं और आसमान पर बादलों ने धूप का तीखापन कमजोर कर दिया है। अलबत्ता उमस से बैचेनी और घबराहट महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग मध्यप्रदेश के अनुसार नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, मैहर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, वज्रपात आदि का आरेंज अलर्ट और भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह से ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलॉ, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं लू का असर रहेगा। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, मैहर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांडुर्ना जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.