इटारसी। गरज-चमक और वर्षा का एक छोटा सा दौर फिर लौटेगा। नर्मदापुरम में रविवार 11 फरवरी और सोमवार 12 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के अनेक जिलों के साथ नर्मदापुरम संभाग के नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिलों में इस तरह का मौसम बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में हल्की या मध्यम वर्षा की संभावना है। माना जा रहा है कि बारिश के बाद मौसम में कुछ ठंडक घुल सकती है।









