---Advertisement---

अमेठी में दाे मासूमाें समेत शिक्षक परिवार का हत्यारे चंदन वर्मा की पुलिस से हुई मुठभेड़

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में भर्ती कराया

अमेठी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के थाना शिवरतनगंज अंतर्गत आहोरवा भवानी में दलित शिक्षक परिवार का सामूहिक नरसंहार करने वाले अभियुक्त चंदन वर्मा की अमेठी पुलिस के साथ देर रात मुठभेड़ हो गई है। अभियुक्त चंदन वर्मा के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई में भर्ती कराया है।

उल्लेखनीय है कि यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को दोपहर बाद अभियुक्त चंदन वर्मा को गौतमबुद्ध नगर के जेवर टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर थाना शिवरतनगंज में दाखिल किया था। जिसका खुलासा देररात्रि 11 बजे के करीब अमेठी पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय गौरीगंज में किया। इसके उपरांत पुलिस चंदन वर्मा को लेकर घटना में प्रयुक्त की गई पिस्तौल को बरामद करने के लिए चार लाेगाें के हत्याराेपी चंदन वर्मा द्वारा बताए गए स्थान पर ले जाया जा रहा था। तभी पूरे विंध्या दीवान नहर पटरी के पास जंगल में पहुंचते ही चंदन वर्मा ने एक दरोगा की पिस्तौल छीन कर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा।

तत्काल पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए हत्याराेपी चंदन वर्मा पर जवाबी फायरिंग किया। जिससे उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। पैर में गोली लगते ही चंदन वहीं पर गिर पड़ा और रोने लगा। इसके बाद पुलिस ने घायल चंदन वर्मा को इलाज के लिए सीएचसी तिलोई पहुंचाया। इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन अक्टूबर को थाना शिव रतनगंज के ग्राम अहोरवा भवानी में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके मुख्य अभियुक्त चंदन वर्मा को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

अभियुक्त से की गई पूछताछ के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बारामगी के लिए पुलिस उसे लेकर गई थी। इसी के दौरान उप निरीक्षक मदन कुमार से अभियुक्त चंदन वर्मा ने पिस्टल छीन कर पुलिस पार्टी पर जान से मारने के लिए हमला किया। पुलिस पार्टी द्वारा भी बचाव में फायर किया गया। जिससे अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.