वन विहार का बदला टाइम

वन विहार का बदला टाइम, जानिए क्या होगा नया समय

भोपाल। भोपाल वन विहार (Van Vihar) के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब वन विहार नेशनल पार्क शाम 6 बजे तक ही खुला रहेगा। वन विहार डिप्टी डायरेक्टर डॉ एके जैन (Van Vihar Deputy Director Dr. AK Jain) ने बताया कि यह बदलाव ठंड के कारण किए गए हैं। क्योंकि ठंडी में जल्दी सूर्यास्त हो जाता है इसलिए शाम छह बजे तक ही इसकी टाइमिंग रखी गई है। बता दें कि इसके 30 मिनट पहले टूरिस्टों की इंट्री बंद की जाएगी। अगले साल फरवरी तक यही शेड्यूल रहेगा।

नेशनल पार्क का ऐसा रहेगा शेड्यूल

1 नवंबर से 15 फरवरी तक सुबह 6.30 बजे से खुलेगा और शाम को 6 बजे बंद हो जाएगा।
16 फरवरी से टाइमिंग सुबह 6.30 से शाम 6.30 बजे तक रहेगी। यह शेड्यूल 15 अप्रैल तक रहेगा।
16 अप्रैल से वन विहार के खुलने और बंद करने में 30-30 मिनट की बढ़ोतरी होती है। 31 जुलाई तक यह सुबह 6 से शाम 7 बजे तक खुला रखा जाता है।
1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक टाइमिंग सुबह साढ़े 6 से शाम साढ़े 6 बजे तक रहती है।

आधा घंटा पहले नेशनल पार्क में एंट्री

वन विहार में इंट्री आधा घंटा पहले यानी शाम 5.30 बजे तक दी जाएगी। ताकि, 6 बजे तक पार्क से टूरिस्ट चले जाए।

आज खुला पार्क

गुरुवार को दीपावली थी। इसके चलते पार्क बंद था। वहीं, शुक्रवार को वन विहार का साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसलिए शुक्रवार को भी यह बंद रहा। दो दिन बंद रहने के बाद शनिवार को पार्क खुलेगा और लोग जानवरों के दीदार कर सकेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!