---Advertisement---

टांगना गांव में कब्जा वारंट पर बवाल, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर 27 ग्रामीणों पर एफआईआर

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी/पथरोटा। इटारसी के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टांगना में न्यायालय के आदेश पर 6 एकड़ जमीन पर कब्जा वारंट की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों के विरोध करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने कुल 27 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

15 साल पुराने मामले पर कार्रवाई

पथरोटा थाना प्रभारी संजीव कुमार पवार ने बताया कि यह विवादित जमीन का मामला पिछले 15 वर्षों से न्यायालय में लंबित था। जानकारी के अनुसार, वादी किशनलाल ने हाईकोर्ट जबलपुर और होशंगाबाद कोर्ट से जीत हासिल की थी, जिसके बाद वह न्यायालय के आदेश (कब्जा वारंट) को लेकर जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे थे। न्यायालय के आदेश पर व्यवहार न्यायालय के नियम 233(2) के अधीन उपनिरीक्षक संजीव पंवार के नेतृत्व में कब्जा वारंट की कार्रवाई शुरू की गई थी।

पुलिस और राजस्व टीम को रोका

28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम करीब साढ़े छह बजे तक पुलिस टीम, पटवारी और आरआई (राजस्व निरीक्षक) की टीम टांगना गांव में मौके पर मौजूद थी। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, आरोपी पक्ष के ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने भीड़ जमा करके पुलिस दल को काम करने से रोका, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और इस दौरान हंगामा किया, जिससे कानून-व्यवस्था भंग हुई।

27 लोगों पर कई गंभीर धाराएं

उपनिरीक्षक पंवार ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने, विधि-विरुद्ध जमाव (गैरकानूनी सभा) करने और लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में 27 लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात शिकायत दर्ज की गई है। जिन प्रमुख लोगों पर मामला दर्ज किया है, उनमें रामप्यारी पति सुखराम, मीरा पति रतिराम, सुनील पिता विसनलाल, किसनलाल पिता बाबूलाल, परसराम पिता किसनलाल, रामबाई पति मुन्नालाल, सुखराम पिता किशनलाल, रामविलास पिता हरीलाल, रमेश पिता विस्नलाल, बैजनती पिता किशनलाल, रूपा पिता रमेश, हरेराम पिता विस्नलाल और धनराज शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। ये धाराएं शासकीय कार्य में बाधा, न्यायालय आदेश की अवहेलना और सार्वजनिक शांति भंग करने से संबंधित हैं। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.